|
||
| HOME | TOURISM | INFO TECH | NEWS | REAL ESTATE | ENVIRONMENT | HEALTH | CONTACT US - SANJAY @ 98 119 87371 |
Dwarka To Gurgaon New Metro Line.....By ugesh sarkar, Section Delhi Metro
दिल्ली के द्वारका से गुड़गांव सेक्टर-29 तक मेट्रो रेल के चलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यह मेट्रो न केवल सैटलाइट सिटी गुड़गांव को द्वारका से जोड़ेगी, बल्कि इंटरनैशनल एयरपोर्ट जाने और आने वाले यात्रियों को भी इससे सहूलियत हो जाएगी। हरियाणा सरकार ने पिछले सप्ताह इस रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की सहमति दे दी है। ऐसी ही रिपोर्ट तैयार की सहमति दिल्ली सरकार से मिलने के बाद इस रूट पर मेट्रो चलाने की कवायद शुरू हो जाएगी।
हरियाणा के मुख्य सचिव धर्मवीर ने एनबीटी के साथ विशेष बातचीत में जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को हमने द्वारका से गुड़गांव तक मेट्रो रेल लाइन की फिजिबिलिटी यानी इसका रूट, स्टेशन और गुड़गांव में इसका एंड पॉइंट कहां हो सकता है आदि का पता लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने की सहमति दे दी है। हरियाणा के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट के फाइनैंशल कमिश्नर एंड प्रिंसिपल सेक्रटरी दीपेंद्र सिंह ढेसी ने बताया कि डीएमआरसी के मुताबिक, द्वारका से गुड़गांव वाया इंटरनैशनल एयरपोर्ट मेट्रो रेल लिंक की डीपीआर तैयार कराने के लिए हरियाणा की सहमति जरूरी है। जो एजेंसी यह डीपीआर तैयार करेगी, उसका खर्च भी हरियाणा सरकार को उठाना होगा। ढेसी ने बताया कि इस बाबत पिछले सप्ताह डीएमआरसी को सहमति पत्र भेज दिया गया है। स्टडी रिपोर्ट आने के बाद अगला कदम यह तय करना होगा कि इस लाइन पर होने वाले खर्च को किस अनुपात में बांटा जाए। ढेसी ने कहा, अभी गुड़गांव से द्वारका तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से यात्री को करीब डेढ़ घंटा लग जाता है। मेट्रो रेल बनने के बाद यह समय घटकर करीब 20 मिनट रह जाएगा। मेट्रो के इस प्रस्तावित रूट पर टैफिक बहुत ज्यादा है। मेट्रो बनने के बाद ट्रैफिक समस्या भी कुछ हद तक कम हो जाएगी। ढेसी ने बताया कि दिल्ली से गुड़गांव सेक्टर-29 तक बन रही मेट्रो रेल लाइन कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले तैयार हो जाएगी। गौरतलब है कि एक महीना पहले हरियाणा सरकार ने दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो रेल लाइन से एक अन्य मेट्रो लिंक रेल लाइन की भी मंजूरी दी है। यह लिंक डीएलएफ की एक कंपनी समेत तीन सहयोगी कंपनियां बनाएंगी। यह मिश्रित कंपनी हरियाणा के हूडा को भी 750 करोड़ रुपये देगी। दूसरी ओर, दिल्ली-फरीदाबाद मेट्रो रेल लाइन का प्रस्ताव भी बीच में लटका हुआ है। ढेसी के मुताबिक, इस मेट्रो रेल लाइन को डीएमआरसी और हरियाणा सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। पर जब तक दिल्ली सरकार हां नहीं करेगी, तब तक इस लाइन पर काम शुरू नहीं हो सकेगा। फिलहाल दिल्ली सरकार की मंजूरी का इंतजार है। Source: Navbharat Times द्वारका टु गुड़गांव... न्यू मेट्रो लाइन!
Dwarka To Gurgaon New Metro Line..... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
|
|
All trademarks and copyrights on this page are owned by their respective companies. Comments are owned by the Poster. The Rest (c) GurgaonSCOOP.com and QBTPL. |