|
||
| HOME | TOURISM | INFO TECH | NEWS | REAL ESTATE | ENVIRONMENT | HEALTH | CONTACT US - SANJAY @ 98 119 87371 |
Hotel Sector Ki Raftaar Badayengai Branded Budget Hotel.....By ugesh sarkar, Section Tourism
वित्तीय सुस्ती की वजह से होटल सेक्टर जहां मांग की कमी से जूझ रहा है, वहीं यह माना जा रहा है कि अब ब्रांडेड बजट होटल ही इस सेक्टर में तेजी की अगुवाई करेंगे। इस सेक्टर के खिलाड़ियों का कहना है कि मिड मार्केट ब्रांडेड होटल के दम पर ही होटल सेक्टर के विकास को तेजी मिलेगी। पांच सितारा होटलों की नाक तले बढ़ रहे ब्रांडेड बजट होटल के सेगमेंट में तेजी का श्रेय कॉरपोरेट पर्यटकों की बढ़ती संख्या को दिया जाएगा, जो लागत घटाने के उपायों के तहत इन होटलों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।
मिड-मार्केट ब्रांडेड होटल को थ्री या फोर स्टार होटलों का दर्जा प्राप्त है जो फाइव स्टार और शुरुआती स्तर के बजट होटलों के बीच आते हैं। आईटीसी फॉर्च्यून होटल्स के सीईओ सुरेश कुमार का कहना है, 'स्लोडाउन के कारण होटल सेगमेंट में नए निर्माण को तगड़ा झटका लगा है। हमारा मानना है कि हमारा मध्यम स्तर का ब्रांड फॉर्च्यून, समूह के दूसरे ब्रांडों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ेगा।' कंपनी की योजना इस साल पांच नए फॉर्च्यून होटल खोलने की है। ताज होटल्स एंड रिसॉर्ट जैसा लग्जरी होटल चलाने वाला समूह इंडियन होटल्स के पोर्टफोलियो में उसका फोर स्टार होटल ब्रांड 'गेटवे' सबसे तेजी से बढ़ रहा है। इंडियन होटल्स के सेल्स एंड माकेर्टिंग सीनियर वीपी अजय मिश्रा का कहना है, 'हमारी 12 गेटवे परिसंपत्तियां विभिन्न स्तरों पर निर्माणाधीन हैं।' होटल सेगमेंट के जानकारों का कहना है कि मिड माकेर्ट परिसंपत्तियों के निर्माण में न सिर्फ कम निवेश की जरूरत होती है बल्कि इससे होटल कंपनियों को नए शहरों और नए बाजारों में तेजी से पैर पसारने का मौका भी मिलता है। एचवीएस इंडिया के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ ठक्कर का कहना है, 'मिड माकेर्ट होटल ब्रांड को टियर-1 और टियर-2 शहरों में ले जाना आसान है जबकि लग्जरी होटलों के लिए ऐसा करना मुमकिन नहीं है। इसके अलावा मौजूदा वित्तीय संकट में भी मिड सेगमेंट के होटलों में किराए आसानी से ऊपर नीचे कर मुनाफा बनाया जा सकता है।' फ्रांस की एकॉर और ग्लोबल हयात कॉरपोरेशन भी भारत में अपनी रणनीति को इसी राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। हयात इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रत्नेश वर्मा ने बताया, 'अगले दो वर्षों में मिड मार्केट होटलों की संख्या ज्यादा बढ़ेगी क्योंकि मंदी के इस दौर में ये निवेश के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद हैं। कंपनी के दूसरे ब्रांड की तुलना में हयात प्लेस के कमरों की संख्या ज्यादा बढ़ाई जाएगी।' ठीक इसी तरह एकॉर होटल्स अपने मिड माकेर्ट ब्रांड आइबिस के जरिए भारत में मौजूदगी बनाएगा। Source: hindi.economictimes.indiatimes.com होटल सेक्टर की रफ्तार बढ़ाएंगे ब्रांडेड बजट होटल
Hotel Sector Ki Raftaar Badayengai Branded Budget Hotel..... | 0 comments (0 topical, 0 hidden)
|
Related Links. होटल सेक्टर की रफ्तार बढ़ाएंगे ब्रांडेड बजट होटल. Also by ugesh sarkar |
|
All trademarks and copyrights on this page are owned by their respective companies. Comments are owned by the Poster. The Rest (c) GurgaonSCOOP.com and QBTPL. |